तरुण भंडारी ने पंचकूला में निकाली तिरंगा यात्रा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 11:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी के नेतृत्व में पंचकूला शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला भी यात्रा की शोभा और बढ़ा रहा था। 

तरुण भंडारी ने पंचकूला के अनेक सैक्टरों में तिरंगे बांटे और लोगों ने उत्साह के साथ झंडे अपने प्रतिष्ठानों पर लगाए और भारत माता की जय व वंदेमातरम के उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भंडारी ने कहा कि तिरंगा न केवल हमारे गौरव का प्रतीक है, बल्कि हमें शांति, भाईचारे व सदभाव का संदेश भी देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News